तमिलनाडु: जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सबरीमाला से लौट रहे कम से कम आठ लोगों की मौत थेनी जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से हो गई।जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई।दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।अधिकारी ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है और वे जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे. वे सबरीमाला से लौट रहे थे।



