Kangana praises the PM, “The Prime Minister never goes out of bounds, the behavior of the opposition is shameful”
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर देश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर जाहिर करती हैं। अब कंगना ट्विटर पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर ट्वीट करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के बर्ताव की आलोचना करते हुए ‘शर्मनाक’ बताया है। कंगना का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना ने राज्यसभा में भाषण दे रहे PM मोदी का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “वो चाहे शेर की तरह दहाड़े या सूरज की तरह चमके बादलों की तरह गरजे या बिजली को तरह कड़के प्रधानमंत्री कभी मर्यादा से बाहर नहीं जाते।लेकिन आज जिस तरह का व्यवहार विपक्ष ने दिखाया है वह शर्मनाक है, मरियादाहीन है।”
Kangana praises the PM, “The Prime Minister never goes out of bounds, the behavior of the opposition is shameful”
इसे भी पढ़े : PM: ”किसी का इतने सालों का खाता बंद हो जाए…तो उनकी (मल्लिकार्जुन खड़गे) पीढ़ा समझ सकता हूं”



