गांडेय विधायक कल्पना मूर्मू सोरेन आज पेटरवार पहुंच कर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के भाई स्व. भरत के ब्रह्मभोज में श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढाढस बंधाया। जानकारी देते हुए एक्स पर कल्पना सोरेन ने लिखा ”आज माननीय मंत्री श्री योगेंद्र महतो भैया जी के पैतृक आवास पहुंचकर उनके दिवंगत भाई स्व भरत कपूर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”




