रांची: आज मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के उद्घाटन समारोह में विधायक कल्पना सोरेन सम्मिलित हुई।विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों और उद्यमियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की एवं उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। कल्पना सोरेन ने कहा,”यह आयोजन स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प, उद्योग और व्यापार को एक सशक्त मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से झारखण्ड में व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलती है।”




