रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की रिमांड अवधि में हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए रविवार को उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ईडी ऑफिस पहुंची। मुलाकात के लिए कल्पना सोरेन को 30 मिनट का समय दिया गया था। बताया जा रहा है कि कल्पना सोरेन कुछ कपड़े और नाश्ता लेकर उनसे मिलने पहुंची थी. वहीं कल्पना सोरेन की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सीएम चंपई सोरेन की ओर से अगले 16 फरवरी को कैबिनेट विस्तार की तिथि तय की गई है। इससे पहले अपनी शादी की सालगिरह वाले दिन 7 फरवरी को कल्पना सोरेन ने एजेंसी के दफ्तर में हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।



