पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात से पलामू के हैदरनगर में एक बच्ची की मौत हो गयी, गढ़वा के रमना प्रखंड में स्कूल से घर लौट रहे छात्र की मौत हो गयी है. वह आंधी-तूफान की चपेट में आ गया था. उपप्रमुख खदीजा बीबी भी घायल हो गयी हैं. उनका इलाज चल रहा है.झारखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और पलामू व गढ़वा समेत अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई. जबकि दो लोग घायल हो गए. झारखंड की राजधानी रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र की मोकहर पंचायत के सिंघना गांव में वज्रपात से सुनेश्वर रजवार की 14 वर्षीय पुत्री रंजू कुमारी की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची पिंकी कुमारी घायल हो गयी. जनकारी के अनुसार हुसैन राजा अपने विद्यालय से पढ़ कर वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में पेड़ टूट कर तार पर गिरा, जिससे बिजली का पोल टूट कर घर जा रहे हुसैन राजा पर जा गिरा. इससे सिर फटने से घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी. गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में बेमौसम बरसात व आंधी-तूफान में बहियार कला गांव के सैयद अंसारी के 12वर्षीय पुत्र हुसैन राजा की मौत हो गयी.उपप्रमुख खदीजा बीबी भी अचानक आयी आंधी में छत की एस्बेस्टस गिरने से घायल हो गयी. उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से आग्रह किया है कि सतर्क और सावधान रहें. घर से बाहर निकलने पर सुरक्षित जगह पर ही रुकें. कभी भी पेड़ के नीच नहीं ठहरें. बिजली के खंभों से दूर रहें. झारखण्ड में चार मार्च तक बारिश के आसार हैं.



