झारखंड: आदिवासी मूलवासी संगठन 13 मार्च को निकालेंगे न्याय मार्च

0

Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश की तहत फंसाए जाने के विरोध में विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों द्वारा 13 मार्च को न्याय मार्च का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने दी. उन्होंने बताया कि आदिवासियों के लोकप्रिय हेमंत सरकार को अस्थिर करने वाली ताकतों के खिलाफ जन-जन में आक्रोश है. इससे आगे कहा कि आदिवासियों को निशाना बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. आदिवासी आक्रोश मार्च 13 मार्च को सुबह 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल में माल्यार्पण करते हुए, लालपुर चौक, शहीद चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचेगा. समस्त आदिवासी मूलवासी अपने परंपरागत वेशभूषा में और हरवे हथियार के साथ रहेंगे. इस कार्यक्रम में रांची ही नहीं झारखंड के तमाम आदिवासी मूलवासी संगठनों के लोग हिस्सा लेंगे.और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय दिलायेंगे .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here