रांची : झारखंड के 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।संबंधित जारी अधिसूचना के अनुसार 13 अधिकारियों का ट्रांसफर और दो अधिकारी को अतिरिक्त काम सौंपा गया है।सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, एडीजी आरके मल्लिक जैप एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे, एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित मुरारी लाल मीणा को एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया, एडीजी तदाशा मिश्रा को रेल एडीजी के पद परस्थापित किया गया, एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया गया, प्रिया दुबे को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया, एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित टी कांडासामी को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थापित किया गया, अखिलेश कुमार झा को रांची जोनल आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया, सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज के डीआईजी के पद पर प्रतिस्थापित किया गया,बोकारो डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल को जैप डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया, पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दन को धनबाद एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया, जैप 6 के कमांडेंट प्रभात कुमार को पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया, जैप पांच के कमांडेंट अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग एसपी के पद पर प्रतिस्थापित किया गया,रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया, धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित रहे संजीव कुमार को दुमका का डीआइजी बनाया गया है.



