झारखंड लोक सेवा आयोग ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 342 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयनित किया गया है।JPSC फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। आशीष अक्षत टॉपर बने हैं। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस, वित्त, श्रम, उत्पाद, योजना और सामाजिक सुरक्षा सेवा जैसे विभागों में कुल 342 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। बता दे कि जेपीएससी मेन्स एग्जाम में मुख्य परीक्षा में सफल 864 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बुलाया गया था.जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर इस परीक्षा का परिणाम जारी किया। यह परीक्षा 1 वर्ष 5 माह तथा 28 दिन में पूरी हुई।




