झारखण्ड:10 IAS अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेलेक्शन ग्रेड लेबल 13 में प्रमोशन

0

रांची: झारखण्ड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधर था राजभाषा विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेलेक्शन ग्रेड लेबल 13 में प्रमोशन की अधिसूचना जारी की गई है. इन अधिकारियों को अपर सचिव के पद से विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. अरविंद कुमार को एक फरवरी 2024 या पदभार ग्रहण, जो बाद में उस तिथि से प्रोन्नति दी गयी है.जबकि अधिकारियों को जिन्हें 31 जनवरी 2024 के प्रभाव या पदभार ग्रहण, जो बाद में हो, की तिथि से प्रमोशन दिया गया है:राजस्व, भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, आइटी विभाग के अपर सचिव संजय बिहारी (सेवानिवृत), झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार,गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अपर सचिव गोपाल जी तिवारी,ऊर्जा विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार दुबे, श्रम विभाग के अपर सचिव अमित प्रकाश, वन विभाग के अपर सचिव राजू रंजन राय, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक पवन कुमार के साथ ही खूंटी के अपर समाहर्ता अरविंद कुमार को प्रोन्नति दी गयी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here