झारखण्ड के पलामू जिला के पांकी से पुलिस ने 6 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार. ये तस्कर 55 मवेशियों को पशु की तस्करी के लिए ले जा रहे थे .इस सम्बन्ध में पांकी थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन को सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना क्षेत्र होते हुए गौ तस्करों के द्वारा पैदल काफी संख्या में गोवंशीय पशु को तस्करी कर ले जाया जा रहा है.सूचना के बाद में छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसेहार महुगांई रामबाण आहार के पास से गौ तस्करों को दबोचा. साथ ही 55 मवेशियों को भी जप्त किया. गिरफ्तार सभी अभियुक्त पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धावाडीह गांव निवासी अली मोहम्मद एवं रहमान मियां,कसमार गांव निवासी सफीक मियां एवं करमा गांव निवासी करीम अंसारी,रमूज मियां,नजीर हुसैन का नाम शामिल है.




