Ranchi: मुहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा झारखण्ड के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एक अगस्त तक के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुहर्रम को लेकर जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।लाठी व महिला बल के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है।संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त बलों को तैनात करने का भी निर्देश जारी किया गया है।इसके अलावा मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के लिए लाइसेंस जरूरी कर दिया गया है । लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलों में शांति समिति की बैठक भी करने को कहा गया है।



