झारखंड:आईएएस के पूर्व अधिकारी राजीव कुमार ने चतरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उनका मानना है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र पिछड़ा है. इसके विकास की काफी संभावना है. उन्होंने बताया कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्होंने क्षेत्र से चुनाव की लड़ने का मन बनाया है.चुनाव की घोषणा के बाद से ही उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण शुरू कर दिया है.कांग्रेस और राजद दोनों ने चतरा लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। पूर्व डीसी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन का समीकरण बिगड़ने की संभावना बन गई है।वे पूर्व में राज्य के मत्स्य निदेशक भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे लातेहार के उपायुक्त और जेएसएलपीएस के सीइओ के पद पर भी पदस्थापित थे. .वर्ष 2018 में इन्होंने लातेहार डीसी के रूप में प्रभार लिया था। लगभग 16 महीने के कार्यकाल के दौरान इन्होंने ग्रामीणों के बीच काफी बेहतर पहचान बनाई थी।



