भारत में जब भी रंगो के त्योहार की बात होती है, तो इसमें होली का त्योहार सबसे प्रमुख त्योहार है। भारतीय को इस त्योहार का विशेष रूप से इंतजार रहता है। विशेषकर, युवाओं में इस त्योहार के अवसर पर रंगों के साथ खेलने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है, जो कि गुलाल-अबीर के साथ एक दूसरे के रंग-ढंग में मिल जाते हैं। शास्त्र व पंचांग के अनुसार रंगोत्सव होली 26 मार्च को है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में 25 मार्च को ही होली की छुट्टियां घोषित है. इस वजह से आम लोग 25 को भी होली खेलेंगे और 26 को भी होली का त्योहार मनाया जायेगा सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि इस बार छोटी होली कब है, तो आपको बता दें कि इस बार भी भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में 24 मार्च, 2024 को होलिका दहन का उत्सव मनाया जाएगा। 24 मार्च की रात 10 बजकर 40 मिनट के बाद भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है। 25 मार्च को दिन के 11.31 बजे तक पूर्णिमा रहने के कारण पूरा दिन पूर्णिमा का मान्य है. दरअसल, 24 मार्च की रात भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद पूर्णिमा को होली का उत्सव मनाया जा सकता है। देशभर में 25 मार्च को ही होली का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन रंगों के साथ होली खेली जाएगी। हालांकि, यह होली काशी पंचांग के अनुसार मनाई जाएगी। समूचे भारत में इस इस दिन ही होली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।



