मौसम केंद्र, रांची के अनुसार अगले 3 दिनों तक पश्चिमी विछोभ का असर कम होने के कारण राज्य में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है.आने वाली 4 जनवरी और 6 जनवरी को झारखंड मौसम विभाग के अनुसार, बूंदाबांदी होने के आसार है. जिससे ठंड से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ेगी. कल राज्य के उत्तर पश्चिम इलाके में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है, वहीं 5 जनवरी को रांची में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।




