रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन सरकार के विधायकों की बुलाई गई बैठक को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है.राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चा पर हेमंत सोरेन ने विराम लगा दिया है.कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की बात को ख़ारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पत्नी सीएम नहीं बनेंगी.सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि सोशल मीडिया और अखबारों पर ध्यान न दें,मैं किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देने जा रहा हूं. बता दें कि गाँडेय विधायक पद से इस्तीफ़ा ने झारखण्ड की राजनीति में भूचाल ला दिया है. खबरों में ये चारो तरफ फ़ैल चूका था कि सीएम इस्तीफ़ा देकर अपनी पत्नी को सीएम पद देने वाले हैं.ऐसे में मामले में सीएम के जवाब से अब सीएम के इस्तीफे कि चर्चाओं पर विराम लग गया है.



