झारखण्ड : झारखण्ड हजारीबाग पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चुराने वाले गिरोह का किया पर्दाफास 6 आरोपियों को पकड़ा

0

हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा ये सभी बिहार,झारखण्ड ,छत्तीगढ़ ,और अन्य राज्यों के गिरोह थे पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी गयी एक हाइवा, हुंडई आई-10 कार और छह मोबाइल जब्त किया है. इसमें पदमा ओपी के विनय कुमार पासवान, दारू थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार, संतोष महतो दोनों जरगा निवासी, टाटीझरिया झरपो के विकास कुमार, चतरा राजपुर केदनीनगर के विनय कुमार राणा और बिहार सिवान बभनबारा के रफीक अंसारी शामिल है.पुलिस ने बताया कि 26 मार्च की रात को बड़कागांव थाना स्थित 14 माइल बरवाडीह के पास से अज्ञात अपराधियों ने एक हाईवा ट्रक (JH 02 AY 9338) चोरी कर लिया गया था। ट्रक के मालिक संतोष कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना (कांड सं-79/2024) मामला दर्ज किया गया। कांड के अनुसंधान के लिए बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह एवं थाना के रिजर्व बल के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. हाइवा की चोरी कोर्रा थाना के हुरहुरू पतरातु गैरेज से हुई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हुरहुरु स्थित पतरातू गैराज से चोरी किए गए हाईवा के साथ गिरफ्तार किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here