झारखंड के सभी 24 जिलों में आज से जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सिमडेगा में प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक श्री भूषण बाड़ा ने स्वयं हॉकी खेलकर किया और खिलाड़ियों को जीत के साथ खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को रांची में होने वाले राज्यस्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।



