झारखंड के कलाकारों की पहचान सुरक्षित करने के लिए झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सीएम का आभार प्रकट किया

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखंड मंत्रालय में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा आपके कुशल नेतृत्व में कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा न सिर्फ झारखंड के कलाकारों को उनकी विशिष्ट पहचान सुरक्षित करने के लिए सीटीएमएस प्रणाली विकसित करके उनके हितों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है बल्कि सरकार के द्वारा ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित करके राज्य में कला-संस्कृति के विकास में नींव का पत्थर स्थापित किया है। इन सभी उपलब्धियों के लिए झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन आपके प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here