राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. राजद नेता और समर्थक रविवार को पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के 76वें जन्मदिन को ‘सद्भावना दिवस’ और ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मना रहे हैं. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”गरीब, वंचित और शोषित समाज के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले, सामाजिक न्याय के पुरोधा, राजद सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।” बता दें की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और लालू के करीबी भोला यादव ने कहा कि राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ता गरीबों के साथ समय बिताएंगे और गरीब लोगों के लिए सामूहिक भोज आयोजित करेंगे। लालू प्रसाद के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 76 पाउंड वजन का केक तैयार कर उन्हें भेंट किया. केक काटने की रस्म रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड बंगले में आयोजित की गई।



