तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु झारखण्ड सीएम ने व्यक्त किया शोक

0

दक्षिण रेलवे ने बताया कि शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना “अवैध रूप से” लाए गए “गैस सिलेंडर” के कारण हुई।65 यात्रियों के साथ “प्राइवेट पार्टी कोच” उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आया था।आग बुझाने में शामिल रेलवे कर्मचारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने डिब्बे से जले हुए शवों को बाहर निकाला।घटना की सूचना पर झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया”तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली।परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here