आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन आज रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित “प्रवासी सांसदों एवं विधायकों” की बैठक में झारखण्ड बीजेपी के सांसदों एवं विधायकों ने भी हिस्सा लिया .बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका तैयार की गई।आज प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, रांची सांसद संजय सेठ , राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, झारखण्ड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर , सह प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हुए एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी-गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।



