झारखंड:प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

0
Chief Minister Hemant Soren

झारखंड:भाजपा द्वारा आज शाम 4 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। आज भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा जुबली पार्क गोलचक्कर पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।भाजपा पश्चिम सिंहभूम द्वारा झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा में किया गया। रामगढ़ में मंगलवार को सुभाष चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में किया गया।

भाजपा का कहना है कि हूल दिवस के अवसर पर संथाल परगना के भोगनाडीह में आदिवासी बच्चों और भाइयों-बहनों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में ये पुतला दहन किया गया है। भजपा नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने कहा हेमंत जी ने निहत्थे आदिवासियों पर लाठीचार्ज की अनुमति देकर समाज को अपमानित करने का काम किया है। प्रदेश भाजपा, हेमंत सरकार के सत्ता की निरंकुशता का जोरदार प्रतिकार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here