झारखण्ड : झारखण्ड के लातेहार पुलिस ने 541 किलो अफीम डोडा बरामद किया,लातेहार पुलिस ने बारियातू थानाक्षेत्र के श्रीसमाध गांव में मादक पदार्थ तस्करी और भण्डारण के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम डोडा जब्त किया गया. इस मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया,लातेहार बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष सत्यम को सुचना मिली की अफीम डोडा बड़ी मात्रा में एक घर में रखा पारा है तब जाकर पुलिस टीम ने एक छापेमारी टीम का गठन किया.छापामारी दौरान लातेहार श्रीसमाध गांव में एक घर की तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान करीब 18 बोरा में रखा कुल 541 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया है.पुलिस ने तस्कर भगत गंझू की गिरफ्तारी किया. 541 किलो अफीम डोडा का अंतरराज्यीय बाजार में मूल्य करीब 80 से 85 लाख है.इस गिरोह में कई लोग शामिल है पुलिस ने एक को अभी पकड़ा है बाकि 3 पकड़ से बाहर है मुख्य सरगना गोल्डन सहयोगी महेन्द्र गंझू और गणेश गंझू गिरफ्त से बाहर है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले का बारियातू थाना में NDPS एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत काण्ड दर्ज कर ली गई है .पुलिस ने 541 किलो अफीम डोडा को अपने कब्जे में ले ली है पुलिस का मानना है की जल्दी की और सभी को पकड़ लिया जायेगा .पुलिस अभी गिरफ्तार किये गई व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.




