झारखण्ड :सिपाही दौड़ से 2 और अभ्यर्थियों की गई जान

0
death

रांची : उत्पाद सिपाही भर्ती के 2 और अभ्यर्थी की मौत इलाज के दौरान हो गई।पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर दौड़ने वाले एक और उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी 25 वर्षीय करण राज की दौड़ 29 अगस्त को थी। दौड़ने के दौरान की उनकी तबियत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग लाया गया था। गुरुवार को बिहार के मुंगेर के रहने वाले करण ने हजारीबाग में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रांची के टांगर निवासी 32 वर्षीय आरती केरकेट्टा की मौत मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गई। आरती 31 अगस्त को साहेबगंज में दौड़ में भाग ली थी। तय समय में दौड़ पूरी करने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। बता दें कि इससे पहले इस दौड़ से 12 मौ*त हो चुकी थी अब मृतकों की संख्या 14 हो गयी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here