रांची: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना और राज्य के विभिन्न अस्पतालों के लिए पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।ज्ञानोदय योजना के तहत मीडिल स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा का प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। झारखंड पारा मेडिकल नियुक्ति, प्रोन्नति नियमावली की स्वीकृति,राजधानी के सुकुरहुटू में 102 एकड़ में 1074 करोड़ की लागत से रिम्स निर्माण के प्रस्ताव ,सरकारी अस्पतालों के लिए वरीय अस्पताल प्रबंधक के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल चुकी है। झारखंड कैबिनेट ने दुमका एयरपोर्ट से नियमित उड़ान के लिए AIE के साथ MOU के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 12 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी है।




