झारखंड: आसिफ एकराम को मिली आईएस की जिम्मेदारी, लोगों का जताया आभार।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आसिफ एकराम ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि लोगों के भरोसे और समर्थन से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा.
भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तेयाक अहमद, विद्या नंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रॉबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नगेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता शामिल है.




