रांची से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो से औपचारिक मुलाकात कर, आशीर्वाद लिया। 2 मई को अपने नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें सादर आमंत्रण दिया। बता दें कि संजय सेठ का मुकाबला इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो से होगा.रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन सोमवार (29 अप्रैल ) से शुरू है जो कि 6 मई तक चलेगा. 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. इन सीटों पर 25 मई को मतदान होना है.




