88.77 मीटर दूर भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

0

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में एंट्री हो गई है .नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 85 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंकने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 88.77 मीटर दूर भाला फेंक कर नीरज फाइनल में पहुँच गए हैं . नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में ये कर दिखाया है . मालूम हो कि पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए कम से कम 85.50 मीटर की दूरी हासिल करना जरूरी था .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here