जमशेदपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा पर्व को लेकर की अपील, जारी किया मोबाईल नंबर

0

जमशेदपुर पुलिस ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनायें एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने में पुलिस को सहयोग करें।किसी भी समुदाय / व्यक्ति विशेष / धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने वाले भ्रामक सूचना / फोटो / वीडियो एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया साईट्स पर शेयर न करें, साथ ही किसी भी प्रकार के तथ्यहीन अफवाह पर ध्यान न दें। भड़काऊ संदेश व वीडियो को पोस्ट करने वालों की सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना या कम्पोजिट कंट्रोल रूम के 24X7 घंटे कार्यरत मोबाईल / व्हाट्सएप नम्बर 7091091825 / 9508280796 पर व्हाट्सएप या कॉल कर दिया जा सकता है।सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट कर अफवाह फैलाना दण्डनीय अपराध है। ऐसी अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।समाज में शांति / विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जमशेदपुर पुलिस आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here