जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति विजय कुमार निराला ने शनिवार को मालगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली.कदमा निवासी निराला टाटा स्टील के बर्खास्त अधिकारी थे और दो माह पहले बर्खास्तगी के बाद से तनाव में रह रहे थे.पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया है.जुगसलाई थाना ओसी कुणाल कुमार ने कहा कि उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन रेलवे पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी।ओसी ने कहा कि मृतक ने सुबह करीब 11 बजे आत्महत्या की और मालगाड़ी के ड्राइवर को सबसे पहले घटना के बारे में पता चला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि मृतक ट्रेन का इंतजार कर रहा था और ट्रेन करीब आते ही उसने उसके आगे छलांग लगा दी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि इस तरह का कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है, फिर भी यह आत्महत्या का मामला है।पुलिस के अनुसार, निराला स्टील कंपनी के सुरक्षा विभाग में एक वरिष्ठ पद पर तैनात थे और कंपनी द्वारा बर्खास्त किए जाने से पहले वह एक गंभीर मामले में फंसे हुए थे।



