जमशेदपुर :राज्य सरकार की भावना के अनुरूप सरकार की योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने को लेकर जिला प्रशासन सतत प्रयत्नशील

0

जमशेदपुर : ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के  तहत आज 8 प्रखण्डों के 8 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया गया है। पंचायत एवं वार्ड स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक शामिल होते हुए सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक हो रहे तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु विभागीय स्टॉल पर आवेदन जमा करा रहे। सभी सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी एवं बीडीओ, सीओ को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है ताकि अधिकाधिक संख्या में लोग अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचे।जमशेदपुर सदर प्रखंड के पूर्व, पश्चिम एवं दक्षिण घाघीडीह पंचायत वासियों के लिये पश्चिम घाघीडीह पंचायत भवन में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक एवं ग्रामीण योजनाओं की जानकारी तथा लाभ लेने उपथित हुए हैं। प्रखण्ड के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई, आमजनों का सहयोग करते हुए त्रुटि रहित आवेदन भराने तथा योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तरीय शिविरों में आने वाले लाभुकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अपने पंचायत में ही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  मिलने तथा योजनाओं की ऑन द स्पॉट स्वीकृति से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। जिला प्रशासन सतत प्रयत्नशील है कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े, दूरस्थ क्षेत्र के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से जागरूक किया जाए तथा उन्हें लाभान्वित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here