जमशेदपुर: लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण बढ़ता जा रहा स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जल स्तर,बन्ना गुप्ता ने डीसी को जारी किया निर्देश

0
banna gupta

जमशेदपुर: स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर डीसी को निर्देश जारी करते हुए कहा लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा हैं और खतरे के निशान के करीब हैं, नदी तट पर रहने वाले लोगों से अनुरोध हैं कि सतर्क रहें! पूर्वी सिंहभूम डीसी मामले में सतर्कता बरतते हुए ऐसे पीड़ितों को चिन्हित करते हुए सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का उपाय करें साथ ही उनके दवाइयों, रहने और खाने का भी इंतजाम सुनिश्चित करें!

जमशेदपुर डीसी ने भी एक्स के जरिए नागरिकों से अपील की “जिले में लगातार बारिश के कारण खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, वहीं स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान के नजदीक है। नागरिकों से अपील है कि नदी किनारे नहीं जाएं जिससे किसी तरह से जानमाल का नुकसान हो।जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें।
स्वर्णरेखा नदी :Danger level(metre)- 121.50; Present level(metre)- 118.84 (at Mango Bridge Site)

खरकई नदी:Danger level(metre)- 129.00;Present level(metre)- 129.070 (at Adityapur Bridge Site)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here