रांची के बेटे को इन्साफ दिलाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने ओडिशा सीएम से की मांग

0
hemant soren

ओड़िशा सीएम मोहन चरण माझी से सीएम हेमंत सोरेन ने आज आग्रह किया “उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @MohanMOdisha जी से आग्रह है रांची से बेटे अभिषेक रवि की उड़ीसा के ITER कॉलेज में हुई संदेहास्पद मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच करा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की कृपा करें।परमात्मा बेटे अभिषेक की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

क्या है मामला?

रांची में डोरंडा के रविदास मोहल्ले के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित आइटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीढ़ी से गिरने से मौत हो गयी। छात्र के परिजनों ने रैगिंग की शिकायत के कारण घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना ही कि अभिषेक रवि जहां से गिरा है, वहां की सीढ़ी के स्टील के रॉड को देखने से लगता है कि उस रॉड को काटा गया है। उसके सीढ़ी से गिरने से मौत को साधारण मामला बताकर रफा-दफा करने का करने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस से मामले के जाँच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here