जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की उपस्थिति में बुरुडीह डैम का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।घाटशिला के बुरुडीह डैम में वन विभाग के द्वारा प्रस्तावित वन श्री इको कॉटेज योजना को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मऊभंडार में सीएम ने संबोधित करते हुए कहा सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा आदिवासी मूलवासी को धोखा देने का काम किया। भारत सरकार में भाजपा है। हर वक्त यहां के आदिवासी मूलवासी को धोखा देकर किया।इन्होने कभी मजदूरों के बारे में नहीं सोचा।आज राखा कापर, केंदाडीह, चापड़ी के हजारों माइंस बेरोजगार हैं। पीएम आवास के साथ भी भारत सरकार ने धोखा किया. जिस कारण झारखंड सरकार ने अपने दम पर आबुआ आवास शुरू करना पडा।




