आईपीएल सीजन-13 का 30वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली ने इस सीजन में दुबई के मैदान पर अब तक 3 मैच खेली और सभी जीते हैं। जबकि राजस्थान ने यहां दो मैच खेले, जिनमें से एक जीता और एक में हार मिली है।स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान इस मैच में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमें 9 अक्टूबर को शारजाह में भिड़ी थीं, जहां दिल्ली ने 46 रनों से मुकाबला जीता था, लेकिन तब राजस्थान की टीम में बेन स्टोक्स नहीं थे।दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर होगी।बता दें कि पिछले मैच में राहुल तेवतिया और रियान पराग ने हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली थी इसलिए इन दोनों का आत्मविश्वास भी ऊपर ही होगा, लेकिन निरंतरता बनाए रखना तेवतिया के लिए भी चुनौती है और पराग के लिए भी। पंजाब के बाद मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद तेवतिया की फॉर्म में गैप आ गया था जो हैदराबाद के खिलाफ मैच में टूटा। ranjana pandey



