IPL 2020: आज आमने-सामने होगी RR vs RCB, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

0

ViratIPL के 13वें सीजन में 17 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर को पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मात दी थी। इस मैच में बेंगलोर की बल्लेबाजी तो चल गई लेकिन एबी डिविलियर्स को नीचे भेजने के फैसले की काफी आलोचना हुई। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद इस फैसले का बचाव किया। बैंगलोर की बल्लेबाजी फॉर्म में है, पिछले मैच में टीम अच्छे स्कोर की ओर जाती नहीं दिख रही थी, लेकिन तभी क्रिस मौरिस ने अपनी उपयोगिता साबित की और बताया कि वह बल्ले से भी कितना अहम रोल निभा सकते हैं। वैसे बैंगलोर की गेंदबाजी भी अच्छी रही है. बल्ले से पहले मौरिस गेंद से अपना कमाल दिखा चुके हैं. वहीं युजवेंद्र चहल को संभालना भी राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहेगा. सुदंर और इसुरू उदाना भी फॉर्म में हैं.दूसरी ओर राजस्थान की टीम अभी तक सही संतुलन नहीं बना पाई है।  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में वो जीतती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों से हार बैठी। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के अलावा कोई और गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका है। हां, युवा कार्तिक त्यागी ने मैच को प्रभावित जरूर किया है और इस मैच में विश्व के दो दिग्गज बल्लेबाजों के सामने वो कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखने लायक होगा। एक नजर दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन पर-राजस्थान रॉयल्सः बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनाद्कट, कार्तिक त्यागी। ranjana pandey