IPL 2020 : राजस्थान ने दिखाया रॉयल खेल, 5 विकेट से जीता मैच

0

IPLवेबडेस्क-राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने चार विकेट पर 158 रन का  स्कोर खड़ा किया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान की ओर से रियान पराग ने आतिशी पारी खेली। पराग ने 26 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। वहीं राहुल तेवतिया ने 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 45 रनों की मैच जिताने में अहम किरदार निभाया। हैदराबाद की ओर से खलील अहमद और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए।
Ranjana pandey