IPL 2020 : राजस्थान को 13 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

0

IPLइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 30वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और जस्थान रॉयल्स के बीच दुबई में मैच खेला गया। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया। दिल्ली से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 161 रन बनाए।इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस टूर्नामेंट में अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से उसे छह में जीत मिली है और दो में हार। इस तरह से 12 अंकों के साथ दिल्ली अंकतालिका में पहले स्थान पर है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक आठ मैच खेले हैं जिसमें से उसने सिर्फ तीन में ही जीत का स्वाद चखा है और पांच मुकाबलों में उसे मुंह की खानी पड़ी है। राजस्थान फिलहाल 6 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में सातवें पायदान पर है।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (57) और कप्तान श्रेयस अय्यर (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने राजस्थान को 13 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम आठ विकेट खोकर 148 रन बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से डेब्यू खिलाड़ी तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी की। देशपांडे ने चार ओवरों में 37 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, एनरिच नॉर्टजे ने दो विकेट लिए। ranjana pandey