भारत की बढ़ी ताकत,DRDO का मिशन दिव्‍यास्‍त्र हुआ सफल,PM ने जताया गर्व

0

मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफल रहा।एक ही जगह से कई निशाने साधने वाली अग्नि -5 मिसाइल का परीक्षण सफल होने से भारत की बढ़ी ताकत बढ़ चुकी है.इस मिसाइल से ये सुनिश्चित होगा कि एक ही मिसाइल युद्ध के कई प्रमुख क्षेत्रों पर एक साथ तैनात की जा सकती है. इस परियोजना की निदेशक एक महिला हैं और इस मिशन में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर गर्व जताया.PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा: “मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे DRDO वैज्ञानिकों पर गर्व है।”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन। स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण, सफल मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे DRDO वैज्ञानिकों और नागरिकों को हार्दिक बधाई…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here