भारतीय सेना ने पाकिस्तानी शहीद की कब्र की मरम्मत की

0

Pakistaniश्रीनगर- भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में मौजूद एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की कब्र की मरम्मत कर दी। श्रीनगर की चिनार कमान ने कब्र की तस्वीर ट्विटर पर साझा की जिसमें लिखा है, ‘‘ सितार-ए-जुर्रत मेजर मोहम्मद शबीर खान की याद में, जिनका इंतकाल पांच मई 1972, हिजरी संवत 1630 में नौ सिख की जवाबी कार्रवाई में हुआ।’’ सेना ने कहा कि शहीद सैनिक चाहे वह किसी भी देश का हो, मौत के बाद सम्मान और आदर का हकदार है और भारतीय सेना इस विश्वास के साथ खड़ी है। यह भारतीय सेना द्वारा दुनिया को संदेश है।