टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटा भारत, रेड और पिंक बॉल से की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

0

Sportsनई दिल्ली: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और टीम को 27 नवंबर से तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है और इसके बाद इतने ही मैचों की टी-20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है। 17 दिसंबर से टीम इंडिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन सिडनी में क्वारंटाइन पीरियड के दौरान टीम इंडिया टेस्ट मैच के लिए प्रैक्टिस करती नजर आ रही है। टीम इंडिया ने रेड और पिंक बॉल से प्रैक्टिस की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एडिलेड में खेला जाना है, जो कि डे-नाइट टेस्ट होगा।
इस प्रैक्टिस सेशन में वनडे, टी20 और टेस्ट टीम में शामिल सभी टॉप बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हिस्सा लिया। कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर प्रैक्टिस कर रहे है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट (प्रैक्टिस) सेशन पसंद है।’ कोहली 17 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे। वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह फील्डिंग और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया।
ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से आईपीएल में व्यस्त थे ऐसे में उन्होंने सफेद गेंद से प्रैक्टिस करने की जगह टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली रेड और पिंक बॉल से अभ्यास करते हुए हुए देखा गया। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी पिंक बॉल का सामना कर रहे थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में उनकी दावेदारी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें शमी और सिराज अलग-अलग बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिख रहे है। बीसीसीआई ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘गुरु और उनका शिष्य। जब मोहम्मद शमी और सिराज ने भारतीय टीम के नेट्स (प्रैक्टिस) पर एक साथ गेंदबाजी की। तेज और सटीक।’ इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों का आदी होने के लिए खिलाड़ियों को टेनिस गेंद से अभ्यास करते देखा गया था। ranjana

https://twitter.com/BCCI/status/1328654635020607492?s=20