दिल्ली: अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कई कारण गिनाए हैं.अरविंदर सिंह लवली ने पत्र में कहा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया…” इसके अलावा लवली ने अपने पत्र में लिखा, दिल्ली कांग्रेस के सीनियर नेताओं के लिए गए सभी सर्वसम्मत फैसलों पर एकतरफा दिल्ली के प्रभारी (दीपक बाबरिया) रोक लगा देते हैं. जब से मुझे दिल्ली का का पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है, तब से मुझे किसी को भी सीनियर पद पर नियुक्त करने की अनुमति नहीं है.’ वहीं संदीप दीक्षित,नीरज बसोया, अमित मलिक,भीष्म शर्मा,राजकुमार चौहान समेत कई नेता लवली के समर्थन में खड़े हो गए है।संदीप दीक्षित,लवली और राजकुमार चौहान को टिकट नहीं देने का दोषी प्रभारी को माना जा रहा है।दिल्ली में अरविन्दर सिंह लवली के इस्तीफ़े के बाद दीपक बाबरिया हटाओ मुहिम की शुरुआत हो चुकी है।




