नगर निकाय चुनाव: झारखंड में इस बार नगर निकाय चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पर्याप्त ईवीएम उपलब्ध नहीं हैं। पड़ोसी राज्यों ने मशीनें देने में असमर्थता जताई है और ईवीएम निर्माता कंपनी ने नई मशीनें देने के लिए कम से कम एक साल का समय मांगा है।अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्य के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। मतदाताओं को दो बैलेट पेपर मिलेंगे, जिन्हें अलग-अलग बैलेट बॉक्स में डालना होगा।




