जंगली हाथी के आ*तंक,पश्चिमी सिंहभूम में 9 दिनों में 20 लोगों की मौ*त

0
hathi

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड स्थित बेनीसागर गांव में जंगली हाथी के आतंक से ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर हैं। हाथी के हमलों में बीते तीन दिनों में गांव के दो लोगों समेत कुल तीन की मौत हो चुकी है, जिससे लोग सामूहिक रूप से सुरक्षित घर में रात बिता रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है।मझगांव प्रखंड के बेनीसागर गांव में हमलावर हाथी की सूचना पर वन विभाग की टीम शनिवार रात से कैंप कर निगरानी कर रही है। हालांकि देर रात तक हाथी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। अधिकारियों के अनुसार हाथी को ट्रेस करने के लिए लगातार गश्त जारी है, जबकि रविवार को आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की रणनीति तय करेंगे। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार वन विभाग ने 10 विशेष टीमों में लगभग 100 से अधिक लोगों को इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया है, साथ ही ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here