स्व शिबू सोरेन की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि

0
hemant soren

रांची : झारखण्ड आंदोलन के महानायक, राज्य निर्माता, बाबा दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने शत-शत नमन किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मजयंती है।यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया.बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे अंदर जीवित है।एक पुत्र के नाते मैंने उनसे सादगी सीखी, मुश्किलों से कभी पीठ न दिखाने का साहस सीखा, और सत्ता को हमेशा जन-सेवा का माध्यम मानना सीखा।बाबा, आपके दिखाए मार्ग पर, आपके दिए आदर्शों पर मैं जीवन भर चलता रहूँगा, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ।जय झारखंड! जय दिशोम गुरु!आपकी स्मृति हमेशा अमर रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here