IMD : भारत में हीटवेव का कहर ख़त्म , अब राहत देगी बारिश

0

रांची : पिछले कई दिनों से उत्तर भारत में हीटवेव (लू) का कहर जारी था। दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार जा रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से अब दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के शहरों और राज्यों में बादल छा गए हैं। हल्की धूप निकलने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। अभी कुछ दिनों से झारखंड में मौसम की स्थिति गंभीर बनी हुई थी और कोल्हान और राज्य के कई अन्य इलाकों में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।झारखंड राज्य पर कोई महत्वपूर्ण सिनॉप्टिक प्रणाली प्रचलित नहीं है।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। जमशेदपुर में उच्चतम अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर अब IMD का कहना है की पूरे भारत में आज से हीटवेव ख़त्म हो गया है।कल हीटवेव का आखिरी दिन था।आज तापमान में कमी रहेगी और बादल छाए रहेंगे।IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने कहा ”कल हीटवेव का आखिरी दिन था। पूरे भारत में आज से हीटवेव ख़त्म हो गया है। आज तापमान में कमी रहेगी और बादल छाए रहेंगे। हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ये ओलावृष्टि, तूफान और बारिश को लेकर है, यह राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में है। पहाड़ी इलाकों में अगले 2-3 दिन भारी बारिश की संभावना है। पूर्व भारत में भी तूफान के आसार हैं, काले बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश की तरफ 42-43 डिग्री तापमान रहने के आसार हैं। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here