रांची: माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में सम्मिलित रोजेदार, विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के अथितियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।




