गिरिडीह: शंकर यादव ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि “Please मामले को संज्ञान में लिजीए मदद करें गिरिडीह जिला सरिया थाना अंतर्गत के बेहरवाटांड में गुंडे के द्वारा घर को ढाह दिया जा रहा है जिसमें न प्रशासन और न ही न्यायालय की अनुमति है थाना में आवेदन देने के उपरांत भी प्रशासन मौन है। “
सूचना मिलते ही सीएम हेमंत सोरेन ने मामले पर कारवाई को लेकर गिरिडीह डीसी को निर्देश जारी कर दिया है “@GiridihDc तत्काल मामले की जांच करें और मामला सही पाए जाने पर दोषियों कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सूचित करें।”




