बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।एक्ट्रेस करीना की एक किताब के टाइटल को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है। इस किताब की वजह से वह बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने जुलाई 2021 में अपनी किताब ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी.बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी’ को लॉन्च किया था।एक्ट्रेस इस किताब के नाम को लेकर झमेले में फस गईं. इतना ही नहीं वकील ने किताब के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि करीना ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अपनी प्रेग्नेंसी की किताब के टाइटल में ‘बाइबिल’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस को लेकर विवाद हो रहा है।वहीं क्रिस्टोफर एंथोनी ने अपनी याचिका में कहा कि किताब के टाइटल में ‘बाइबिल’होने से ईसाइयों की धार्मिक के भावनाएं को ठेस पहुंची है.इस बात को लेकर हाई कोर्ट ने करीना कपूर समेत अन्य लोगों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।इस याचिका में करीना कपूर खान के अलावा अदिति शाह भीमजियानी, अमेजान इंडिया, जगरनाट बुक्स को भी पक्षकार बनाया गया है। वही वकील क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाई कोर्ट में करीना कपूर के खिलाफ मामला दायर कर उनपर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।साथ ही याचिकाकर्ता ने इस किताब पर बैन लगाने की भी मांग की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने करीना कपूर खान को नोटिस भेज है।




